प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए बनाए जा रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में एटलस चौराहे के पास स्थित फलादिया मस्जिद का 224 वर्ग मीटर हिस्सा बाधक बताया जा रहा है। नगर निगम ने मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी कर दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया है। वहीं प्रबंधन ने मस्जिद को करीब 100 साल पुराना बताया है।
सिंहस्थ-2028 की तैयारी के लिए बनाए जा रहे महत्त्वपूर्ण एलिवेटेड फ्लाईओवर का पेंच अब एक और धार्मिक स्थल पर आ फंसा है। छत्री चौक की शाही मस्जिद के विवाद के बाद अब एटलस चौराहे के पास नई सड़क के बीचो-बीच स्थित फलादिया मस्जिद को नगर निगम ने नोटिस थमा दिया है।
ये भी पढ़ें: ‘खड़े हनुमान’ मंदिर में फिर दिखा चमत्कार, प्रतिमा की जांच करने पहुंची टीम की मशीन हुई खराब; प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
उज्जैन नगर निगम उपायुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत सिंहस्थ 2028 के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य किया जा रहा है। यह काम पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन के द्वारा चल रहा है। डिवीजन की ओर से एक सूची दी गई थी, जिसमें यह स्थल (फलादिया मस्जिद का हिस्सा) भी आया था। सूचना पत्र जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया है। सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

