प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी और टेलीविजन जगत के कलाकारों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बैनर्जी उज्जैन पहुंचे। यहाँ उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन 

जानकारी के अनुसार, अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी अभिनेत्री देबिना बैनर्जी ने महाकाल मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य और अलौकिक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

मंदिर समिति ने किया सम्मान 

भस्म आरती के पावन दर्शन और पूजन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रसिद्ध अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बैनर्जी का पारंपरिक रूप से स्वागत कर सम्मान किया गया। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे इस लोकप्रिय दंपती की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m