प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में अक्सर देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों का पहुंचना जारी रहता है। इसी क्रम में हाल ही में इंदौर में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव और तिलक वर्मा उज्जैन पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने यहाँ पहुंचकर प्रातःकाल बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया।

2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर किए दिव्य दर्शन 

जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम के ये दोनों धुरंधर खिलाड़ी तड़के महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में पहुंचे। उन्होंने अनुशासन के साथ करीब दो घंटे तक लगातार बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य और अलौकिक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ही क्रिकेटर पूरी तरह से भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए और मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की।

मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार 

भस्म आरती संपन्न होने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों खिलाड़ियों का पारंपरिक रूप से स्वागत और सत्कार किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें प्रसाद और भगवान महाकाल का चित्र भेंट किया। खिलाड़ियों के महाकाल मंदिर आने की खबर मिलते ही आसपास के श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m