प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सोमवार को उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को तोड़ने को लेकर हुए उपद्रव, बवाल और पथराव के मामले में खारा कुआं थाना पुलिस द्वारा 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब तक इस मामले में 9 आरोपीयों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं एक आरोपी अब भी फरार है। आज पुलिस ने इन आरोपियों का मेडिकल का परीक्षण करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें 12 अक्टूबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है । बुधवार सुबह खाराकुआँ थाना पुलिस 9 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक भवन स्थित अस्पताल लेकर पहुंची । यहां सभी का मेडिकल कराया गया । इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
READ MORE: ‘जो काम पुलिस न कर सकी, वो महिलाओं ने कर दिखाया!’ शिवपुरी में अवैध शराब तस्कर को खंभे से बांधा, सड़क पर फूंकी शराब की पेटियां
दरअसल, सोमवार को छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के चौड़ीकरण में प्रभावित हिस्से को को तोड़ने को लेकर ढाबा रोड और सब्जी मंडी की ओर से आए कुछ लोगों ने विवाद किया था। इसके बाद यहां जमकर पथराव भी हुआ । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग कर लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
READ MORE: काम से इंकार तो सेवा समाप्त! कलेक्टर का बड़ा एक्शन; 93 पटवारियों को अल्टीमेटम, 3 दिन में शुरू करना होगा काम
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया और इन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को 12 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । खाराकुआँ थाना पुलिस ने इस मामले में दंगा भड़काने, पथराव करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर बीएनएस की 197 सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण किया है । इस मामले में अब तक एक आरोपी अब भी फरार है ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


