प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उत्तराखंड के राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह दोपहर में मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से राज्यपाल का स्वागत व सम्मान किया गया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m