देहरादून. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की.
इसे भी पढ़ें- हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस… हरीश रावत ने खुद के और जनता के बीच जुड़ाव को लेकर दी प्रतिक्रिया, जानिए क्यों कही खुल्लम-खुल्लम प्यार की बात
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच में पाया कि बीएलओ, ईआरओ स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे फील्ड स्टॉफ की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- देवभूमि में उतरेगा देवलोक: हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए तैयार हो रहे अनोखे ‘संस्कृति द्वार’, जानिए क्या होगा इनमें खास
मुख्य निवार्चन अधिकारी ने कहा कि आगामी 3 अक्टूबर को प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 3 अक्टूबर के बाद अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य चेक कर लें.


