मसूरी. उत्तराखंड के मसूरी में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक तेज रफ्तार कार झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जिसे लेकर सीएम धामी ने दुख जताते हुए कहा, मसूरी-देहरादून मार्ग पर झड़ीपानी के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पर्यटकों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें. ऊँ शांति.

इसे भी पढ़ें- अब लड़के भी सुरक्षित नहीं! ओझा ने 10 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, दहला देगी दरिंदगी की दास्तां

एक शव बरामद किया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाया. इस दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है. जबकि, अन्य तीन की तलाश जारी है. SDRF को खाई में घनी झाड़ियां होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें- अरे अम्मू जी, अगर आप सच्चे क्षत्रिय होते तो… ‘नालायक’ वाले बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे डाली बड़ी चुनौती

SDRF की टीम करीब 600 मीटर गहरी खाई में उतरकर चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान चला रही है. प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.

एसपी सिटी ने बताया कि कार हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है. रेस्क्यू टीम शवों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. अभियान पूरा होने के बाद शवों को बाहर निकालकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.