बांदा. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. झाड़फूंक के नाम पर ओझा ने 10 साल के बच्चे को हवस का शिकार बनाया है. मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. बच्चे के परिजनों की शिकायत पर ओझा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- अरे अम्मू जी, अगर आप सच्चे क्षत्रिय होते तो… ‘नालायक’ वाले बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे डाली बड़ी चुनौती

बता दें कि पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले एक बच्चे के परिजनों ने थाने पहुंचकर ओझा मंगेश तिवारी के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कराया. परिजनों का आरोप है कि बीते 6 जून को मंगेश के पास बच्चे को झाड़-फूंक के लिए लेकर गए थे. इस दौरान वह बच्चे को अपने साथ अकेले में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. ऐसे में बच्चे ने डर के मारे अपना मुंह बंद रखा.

इसे भी पढ़ें- ‘भैया, माननीय मंत्रीगणों! हाईस्कूल की परीक्षा में बैठा दिया जाए तो आप पास भी नहीं होंगे’,TET को लेकर हरीश रावत का सरकार पर हमला

वहीं जब परिजनों ने बच्चे को दोबारा ओझा के पास झाड़-फूंक कराने के लिए ले जाने की बात कही तो बच्चे ने डर में जाने से मना कर दिया. वहीं परिजनों ने बच्चे से ओझा के पास न जाने के पीछे की वजह पूछी. इस दौरान बच्चे ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी. बच्चे की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए. उसके बाद बच्चे के परिजनों ने थाने पहुंचकर ओझा के खिलाफ शिकायत की. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.