देहरादून. कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन, जब बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक और कारोबार होता है, भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम के लिए देहरादून का घंटाघर बाजार ही बंद करवा दिया!

इसे भी पढ़ें- अमित शाह जी को जवाब देना चाहिए! अंकिता भंडारी केस को लेकर गणेश गोदियाल ने गृहमंत्री को घेरा, 2 काम करने की दे डाली सलाह

आगे कुमारी शैलजा ने कहा कि दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली से कई दिन पहले भाजपा व्यापारियों के नुकसान पर सवाल उठा रही थी, जबकि दिल्ली में रैली के दौरान बाजार खुले रहे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की अपील पर रैली में आए लोगों ने स्थानीय बाजारों में खूब खरीदारी भी की.

इसे भी पढ़ें- झूठ बोलने के लिए थैंक्यू अमित शाह जी! गृहमंत्री को हरीश रावत की खुली चुनौती, जानिए क्यों कही राजनीति छोड़ देने की बात

कुमारी शैलजा ने ये भी कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार अपने ही नेतृत्व से यह पूछने का साहस नहीं जुटा पा रही कि धनतेरस के दिन बाजार बंद करवाने की आखिर क्या आवश्यकता थी? बाजार खुले रखकर भी कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता था. त्योहार के दिन व्यापारियों का कारोबार बंद करवाने के इस फैसले पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार जवाब दे। आखिर सत्ता के कार्यक्रम के लिए व्यापारियों की आजीविका और त्योहार की कमाई को दांव पर क्यों लगाया गया?