देहरादून. 21 जून को होने वाले Re-NEET एग्जाम से पहले एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही सामने आई है. एक छात्र का सेंटर अबू धाबी, UAE दे दिया गया है. सेंटर मिलने के बाद छात्र और उसके परिजन चिंतित है कि आखिर वह एग्जाम कैसे दे पाएगा. अब इस मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने सरकार पर करारा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- ये ‘हत्या’ है… नीट पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या करने वाले बच्चों की लिस्ट जारी कर यशपाल आर्य ने साधा निशाना, मोदी और धर्मेंद्र प्रधान पर दिया बड़ा बयान
उत्तराखंड कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, नागपुर का एक छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब 21 जून को होने वाले Re-NEET एग्जाम की तैयारी कर रहा था, लेकिन तालिब ने जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो पता चला कि उसका एग्जाम सेंटर अबू धाबी, UAE में दे दिया गया है. यह देखकर तालिब और उनके परिवार वाले हैरान रह गए। परिवार के पास न पासपोर्ट है, न विदेश भेजने के पैसे और न ही अब कोई वक्त बचा है.
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश को बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना
आगे कहा, ऐसे में बच्चा सदमे में है. उसका रो-रोकर बुरा हाल है और वह कह रहा है कि मैं परीक्षा नहीं देना चाहता. ये घटना होनहार बच्चों की मेहनत और भविष्य के साथ बेहद घटिया मजाक है, जो पहले से ही परीक्षा के मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं. नरेंद्र मोदी, धर्मेंद्र प्रधान और उनके नाकारा सिस्टम ने छात्रों और उनके परिवारों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इन्हें शर्म आनी चाहिए!!

