देहरादून. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला किया है. उन्होंने बेरोजगारी की समस्य़ा को आर्थिक समस्या के साथ सामाजिक चिंता भी बताया है. उनका कहना है कि सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन युवाओं को पर्याप्त मौका नहीं मिल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो इस समस्या से पूरा समाज प्रभावित होगा.

इसे भी पढ़ें- नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 महिलाओं की थम गई सांसें

गणेश गोदियाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, बेरोजगारी आज केवल आर्थिक समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का विषय बन चुकी है. रोजगार के अभाव में युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- लोग योगी जी से कह रहे हैं कि… राम मंदिर के चढ़ावे में गबन पर हरीश रावत का करारा तंज, जानिए पूर्व CM ने ऐसा क्या कहा ?

आगे उन्होंने यह भी कहा कि यह समय प्रचार का नहीं, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने का है. आज जो संकट दूसरे झेल रहे हैं, कल उसका असर पूरे समाज पर पड़ सकता है.