देहरादून. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जमीन घोटाला और प्रदेश की जमीन भू-माफियाओं के हवाले करने का आरोप लगाते हुए धामी सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है. ऐसे में गणेश गोदियाल ने प्रदेश की जनता को सचेत करते हुए सोमवार यानी 22 जून को सचिवालय के बाहर पहुंचकर धरना देने की अपील की है. अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने कहा है.
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड वाले जरा सावधान हो जाएं! अगले 3 घंटे में कई जगहों पर देखने मिल सकता है कुदरत का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
प्रदेश की हजारों एकड़ भूमि को भू-माफियाओं के हवाले करने की साजिश और जमीन घोटालों पर सरकार की चुप्पी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हरिद्वार से लेकर सिडकुल तक कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बावजूद सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘भारत के भविष्य’ से सिर्फ खिलवाड़ हो रहा! री-नीट एग्जाम सेंटर में गड़बड़ी को लेकर भड़के हरीश रावत, NTA और धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना
आगे गणेश गोदियाल ने कहा, उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधनों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी कल सचिवालय के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी. आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनसंघर्ष को सफल बनाएं.

