देहरादून. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और आदिवासियों का रिश्ता वोट का नहीं है. उनके साथ उनके समर्थन में हमेशा खड़े रहने का भी है. जिन आदिवासियों का पट्टा रद्द किया गया है, उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर अधिकार वापस दिलाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में भविष्य बिकाऊ है! नीट पेपर लीक के बाद CBSE आंसर सीट बदलने का आरोप, यशपाल आर्य ने सरकार पर साधा निशाना
गणेश गोदियाल ने कहा कि जहां-जहां आदिवासी समाज की बहुलता है, वहां-वहां कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिला है. यह केवल राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि कांग्रेस और आदिवासी समाज के बीच विश्वास, संघर्ष और सम्मान का रिश्ता है. कांग्रेस हमेशा आदिवासी, अनुसूचित एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है. माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर और दबे-कुचले समाज की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिका के दबाव में… मोदी सरकार पर हरीश रावत का करारा तंज, जानिए पूर्व सीएम ने ऐसा क्या कह दिया?
गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट संकल्प है कि आदिवासी समाज की जमीन, अधिकार और सम्मान की रक्षा की जाएगी. जिन लोगों के पट्टे अन्यायपूर्ण तरीके से निरस्त किए गए हैं, कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें न्याय दिलाने और उनके अधिकार वापस दिलाने का कार्य किया जाएगा. कांग्रेस का रिश्ता केवल वोट का नहीं, बल्कि हर संघर्ष में साथ खड़े रहने का रिश्ता है.

