देहरादून. पीएम मोदी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जमकर तारीफ की है. जिसे लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति! पहले जब हमारे प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा में कुछ शब्द कहते थे तो हमें भी अच्छा लगता था. आज जब वह कहते हैं कि मुझे भारत से प्यार है, मोदी जी मेरे परम मित्र हैं, वह महान हैं, तो हमको लगता है कि एक बहुत चालाक व्यक्ति हमारा मजाक उड़ा रहा है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में भविष्य बिकाऊ है! नीट पेपर लीक के बाद CBSE आंसर सीट बदलने का आरोप, यशपाल आर्य ने सरकार पर साधा निशाना
अमेरिका में वीजा कानून ऐसे हैं कि भारतीय मूल के लोगों के वहां रहने को कठिन बनाया जा रहा है. हम पर लगातार टैरिफ वार और अब ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण हम महंगाई को झेलने के लिए मजबूर हैं. आगे हरीश रावत ने कहा, पहले रूस से तेल लेते थे, सस्ता तेल मिलता था. ईरान से सस्ता तेल मिलता था. यहां तक कि हमारी अपनी मुद्रा में मिलता था.
इसे भी पढ़ें- ‘फेक नैरेटिव से रहें सतर्क…’, CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा- सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं
हरीश रावत ने ये भी कहा कि अमेरिका के दबाव में दोनों स्रोत बंद हो गए और ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण CrudeOilSupply और ShippingRoutes का Blockage भारत के लिए भी गले की फांस बन गया है. Petrol, Diesel, Gas के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं और उससे महंगाई उछाल ले रही है. ट्रंप कह रहे हैं कि भारत से मुझे प्यार है और प्रधानमंत्री महान हैं. इससे बड़ा हमारा उपहास और क्या हो सकता है?

