देहरादून. गणेश गोदियाल ने हरक सिंह रावत के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP को राज्यपाल बनाया जाना, मुख्यमंत्री के विभागों में भ्रष्टाचार, गणेश जोशी जी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप, रेखा आर्या जी का प्रकरण और धन सिंह रावत जी के विभागों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भाजपा को असहज कर रहे थे. कांग्रेस लगातार इन मुद्दों पर भाजपा की पोल खोल रही थी और प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रही थी. ऐसे में 23 साल पुराने मामले को फिर से उठाकर कांग्रेस की बढ़त और प्रदेश के हितों से जुड़े असल मुद्दों को दबाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘ये सिर्फ वोट चोरी नहीं, हक चोरी है’, योजनाओं का लाभ अब आधार से मिलने पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

आगे गणेश गोदियाल ने कहा कि कानून अपना काम करे, हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है. पहले भी इस मामले की न्यायिक प्रक्रिया के बाद हरक सिंह रावत जी बाइज्जत बरी हुए थे. अब कोई नई बात है तो कानून के अनुसार कार्रवाई हो, हम कानून के रास्ते में नहीं आएंगे. लेकिन सवाल है कि 23 साल बाद ही यह मामला क्यों उठाया गया?

इसे भी पढ़ें- मोदी जी, बताइए कि देश की टंकी में… E20 पेट्रोल को लेकर यशपाल आर्य का हमला, पूछे कई तीखे सवाल

गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश के हित में उठाई जा रही आवाज को दबाने के लिए जोर का हल्ला करने की कोशिश की है. कांग्रेस प्रदेश के हितों, भ्रष्टाचार और सरकारी जमीनों के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी. राहुल गांधी जी ने हर सवाल का जवाब दिया है और समय भाजपा को भी जवाब देगा.