देहरादून. E20 पेट्रोल को लेकर यशपाल आर्य ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि E20 बना 420 – जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी! मोदी सरकार कहती है कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल है. कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई. नतीजा देखिए 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल, IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%. IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell – सरकारी हों या प्राइवेट – सब सीमा से ऊपर और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं.

इसे भी पढ़ें- ‘अब ट्रेन छूट चुकी है, तुम घर जाओ’, अखिलेश के रामलला दर्शन पर ब्रजेश पाठक का तंज

आगे यशपाल आर्य ने कहा कि मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है. नुकसान किसका? आपका. आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं – मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक. शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है, चुनने का कोई विकल्प नहीं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, सुना है अयोध्या जा रहे हैं? ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर कसा तंज, मथुरा और काशी को लेकर भी पूछा सवाल

आगे यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि मोदी जी, बताइए कि देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी? और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है. ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे कि आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?