लखनऊ. अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और सपा नेताओं के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे. जिसे लेकर ओपी राजभर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, सुना है आप अयोध्या जा रहे हैं? क्या अब महसूस हो रहा है कि चुनाव बेहद करीब आ गया है? चलिए देर से सही लेकिन सद्बुद्धि तो आई. अब लगे हाथ मथुरा और काशी की तारीख़ों की भी घोषणा कर दीजिए.

इसे भी पढ़ें- ‘जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करें?’ बिस्मिल्लाह खान के नाम पर भाजपा पर बरसे अखिलेश, किया ये वादा

अखिलेश कब जाएंगे अयोध्या

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थी. अब चर्चा पर विराम लगता नजर आ रहा है. अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल यादव के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं. सपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता पवन पांडेय ने इस प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, अखिलेश यादव पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेकेंगे और उसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे.

इसे भी पढ़ें- शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप और बच्चों की शिक्षा के लिए… चंद्रशेखर रावण ने भाजपा को घेरा, 94,000 स्कूल कम होने की बात कहकर किया बड़ा वादा

अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव के लिए कई तरह की बातें की जा रही है. भाजपा लगातार उन पर रामलला के दर्शन को लेकर सवाल खड़े कर रही है. चूंकि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सपा प्रमुख अब तक रामलला के दर्शन के लिए मंदिर नहीं आए हैं. ऐसे में भाजपा लगातार उन पर हमलावर है. हालांकि अखिलेश ने इस पर अपना रुख साफ कर चुके हैं. बीते 8 अक्टूबर को उन्होंने अयोध्या में आयोजित कथा में मौजूद पवन पांडेय की ओर इशारा करते हुए कहा कि तारीख तय कर लो, सभी विधायक और सांसदों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.