लखनऊ. सरकारी स्कूलों को मर्ज करके कंपोजिट विद्यालय बनाने की बात कहते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शराब की मॉडल शॉप खोलने वाली सरकार सरकारी स्कूलों को मर्ज करके कंपोजिट विद्यालय बना रही है. पिछले 10 वर्षों में देश के करीब 94,000 सरकारी स्कूल कम हो गए.

इसे भी पढ़ें- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात

आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूलों को तो समेट दिया, लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है. बिटिया विद्या जैसी करोड़ों बेटियों और करोड़ों बच्चों के भविष्य को भी अज्ञानता और गरीबी के अंधकार में मर्ज कर दिया. विडंबना देखिए, शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का विलय!

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी सत्ताइस छोड़िए, अगले पैदाइश तक… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?

चंद्रशेखर ने ये भी कहा कि हमारा वादा है कि हम सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत करेंगे. हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त शिक्षक और उसके घर के नजदीक स्कूल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. शिक्षा पर समझौता नहीं होगा, बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता होगा.