लखनऊ. ओपी राजभर ने सपा विधायक पर हत्या का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ए अखिलेश यादव जी, लोफर लौंडों के दम पर सत्ता के सपने मत देखिए. सपने से बाहर आकर सच्चाई देखिए. दूसरों की तो बात ही नहीं कह रहा, यहां तो यादव ही यादव की हत्या कर रहा है. स्वर्गीय मुलायम सिंह जी होते तो ये नहीं होने देते. अखिलेश भाई! आपके बाराबंकी विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव, किसानों की ज़मीन हड़पने पर इस कदर उतारू हुए कि जमीन हड़पने में अड़ंगा बन रहे एक हाईकोर्ट और बाराबंकी के जुझारू अधिवक्ता राम मनोहर यादव के युवा बेटे को निर्दयता से मरवा दिया.
इसे भी पढ़ें- सपा नेता की पत्नी ने छोड़ी PCS की नौकरी, यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा
आगे उन्होंने कहा कि बावजूद इसके आप मुंह सिल के बैठे हैं. क्यों? क्योंकि मारने वाला विधायक आपका अपना ‘यादव’ है. मगर मित्र अखिलेश जी, यहां तो वो होनहार युवा जिसे आपके विधायक ने मरवाया है वो भी यदुवंश का लाल ‘अभिनव यादव’ ही था. जौनपुर में भी यही हुआ था, आपके विधायक लकी यादव तो विशाल यादव की हत्या करने वालों को बचाते फिर रहे थे और तो और आप भी अपने विधायक जी को संरक्षण देते रहे.
ओपी राजभर ने कहा कि सच ये है कि आपके लोग निर्दयी, गुंडे-बदमाश, माफिया, रंगबाज किस्म के हैं, जो पैसे और पॉवर के लिए जब अपनी ही जाति के अधिवक्ता के होनहार युवा पुत्र को मरवा सकते हैं तो समझ लीजिए कि वो गैर यादव पिछड़ा समाज और दलितों के साथ कैसा जुल्म करते होंगे.
इसे भी पढ़ें- मायावती की 6 दिसंबर को महारैली, अखिलेश के PDA को देंगी चुनौती! BSP ने बनाया बड़ा प्लान
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि अखिलेश जी, जब हम कहते हैं कि आप सत्ताइस छोड़िए अगले पैदाइश तक भी सत्ता में नहीं आएंगे तो उसके पीछे एक सबसे बड़ी वजह ये है कि आप भेदभाव बहुत करते हैं. आपको क्या लगता है जनता ये सब नहीं देखती है? जनता सब देखती है, सब समझती है और जनता नहीं चाहती की कोई ऐसा व्यक्ति उनका लीडर बने, जो अपने लोडरों को संभाल भी न सके.

