देहरादून. उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही गंभीर शिकायतों के संबंध में हम पिछले कुछ समय से निर्वाचन आयोग से समय मांग रहे थे, लेकिन मुलाकात का अवसर नहीं मिला. प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी के नेतृत्व में हमने स्वयं निर्वाचन आयोग पहुंचकर अपना प्रतिवेदन सौंपा.

इसे भी पढ़ें- धामी सरकार में धांधली! कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने SIR के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के लगाए आरोप, BJP को घेरते हुए साधा निशाना

शिकायतों में सामने आया है कि कई जगह अज्ञात लोगों के नाम से हजारों मतदाताओं के नाम हटाने के प्रस्ताव दिए गए, जबकि संबंधित व्यक्तियों ने शपथपत्र देकर ऐसी शिकायतें करने से इनकार किया है. यह बेहद गंभीर विषय है.

इसे भी पढ़ें- घर वापसी का प्लान तैयार है! रिवर्स पलायन को लेकर धामी सरकार ने की बैठक, रोजगार के लिए प्रदेश छोड़कर जाने वालों की होगी वापसी

मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता लोकतंत्र और मताधिकार पर सीधा प्रहार है. निर्वाचन आयोग से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और प्रत्येक योग्य मतदाता का अधिकार सुरक्षित रखा जाए.