देहरादून. प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का बड़ा बयान सामने आया है. उनका दावा है कि उत्तराखंड में SIR के नाम पर धांधली की जा रही है. कांग्रेस के योग्य वोटरों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है. जिसे लेकर उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोला है. साथ ही संविधान और संवैधानिक संस्थानों की धज्जियां उड़ानी की बात कही है.
इसे भी पढ़ें- मांग में सिंदूर, दिल में कोई और: नाबालिग के चक्कर में पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग; बिलखती रह गई मासूम
कुमारी सैलजा ने कहा कि हम सब आज निर्वाचन आयोग के पास एक मेमोरेंडम देने पहुंचे थे. उत्तराखंड में SIR के नाम पर जो इतनी बड़ी धांधली हो रही है, उसके गंभीर तथ्य आयोग के सामने रखना चाहते थे. हमारे योग्य मतदाताओं के नाम गलत तरीके से सूची से काटे जा रहे हैं. किसी को कह दिया जाता है कि वह अपने पते पर रहता ही नहीं है. युवा लोगों तक को मृत घोषित कर दिया जाता है, किसी को अनुपस्थित दिखा दिया जाता है. आपको हैरानी होगी कि 1 ही व्यक्ति न जाने कितने लोगों के नाम काटने की शिकायत बार बार दे रहा है, लेकिन शिकायतकर्ता कौन है, उसका नाम और अता पता क्या है, इसका कुछ पता नहीं चलता.
नोटिस देने के नाम पर कागजी कार्रवाई दिखाई जाती है, लेकिन लोगों तक नोटिस पहुँचते ही नहीं हैं और जो लोग यह गलत काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही. सबसे दुख की बात यह है कि निर्वाचन आयोग अपने आपको भाजपा सरकार की गलत नीतियों से ऊपर क्यों नहीं रख रहा है?
इसे भी पढ़ें- ‘छात्र पर सीधे तानी बंदूक और…’ देहरादून के निजी कॉलेज के बाहर सनसनीखेज वारदात, मौके पर जुटी भारी भीड़
हमने हमेशा निर्वाचन आयोग का आदर किया है. कांग्रेस की सरकारों के समय निर्वाचन आयोग का एक रुतबा और गरिमा होती थी. कहीं कुछ गलत होता था, चाहे सत्ता पक्ष ही क्यों न हो, आयोग गलत काम को नहीं होने देता था. लोकतंत्र में हर 1 नागरिक की शिकायत की अहमियत है. हमारे संविधान के अनुसार हर नागरिक के मताधिकार की अहमियत है, लेकिन आज भाजपा सरकार का संविधान में विश्वास दिखाई नहीं देता और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की भी लगातार धज्जियां उड़ रही हैं.

