देहरादून. महिला बिल को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. कभी बीजेपी विपक्ष को इस मुद्दे पर घेरती है तो कभी विपक्ष महिला विरोधी बताते हुए पलटवार कर रही है. एक-दूसरे पर महिला आरक्षण में अड़ंगा लगाने का आरोप लगा रहे हैं. पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है. 

इसे भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? CBSE कॉपियों में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार पर भड़के यशपाल आर्य, जानिए क्या कहा?

हरीश रावत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, BJP सरकार की कुनीतियों के कारण महिला आरक्षण बिल लटक गया है! राजीव गांधी जी ने प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का काम किया और अपने प्रयासों से भविष्य की पीढ़ियों को भी शक्ति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की.

इसे भी पढ़ें- हाइवे पर जिंदगी का सफर खत्मः पीछे से कंटेनर से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत, 5 का हाल देख चीख पड़े लोग

आगे हरीश रावत ने कहा, आज महिला आरक्षण को भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण जिस प्रकार परिसीमन से जोड़कर उलझाया गया है, वह वास्तव में इसे फिर से लटकाने का एक षड्यंत्र प्रतीत होता है, लेकिन हम इसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे.