देहरादून. जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हूं तो मैं भी राजपूत ही… ललकार मिली है, तो मैदान में हूं. कुछ अपने कहें, फुसफुसा कर कहें थल्ले-थल्ले. भाजपा, ED, CBI को अंगुली दिखाकर कहें उत्थे-उत्थे. सानू तुहाडे नाल पूछना चाहता है. मैनू कित्थे-कित्थे! मैं तो तुहाडे नाल हूं जी, आपके पास हूं, आपके साथ हूं. अपने राज्य के लोगों के साथ हूं.

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में रेड अलर्ट; चारधाम यात्रा 2 दिन बंद

आगे उन्होंने कहा कि कल साढ़े छह घंटे ED के सवालों, बाणों और तीरों को झेला. लेकिन एक बात मैंने उनको साफ़ कही कि मैं और मेरे परिवार की आप जांच अकेले करो या एक आयोग बना करके करो, कर लो भई. एक बार कर लो, ताकि हर चुनाव में आपको मेरे घर में दस्तक न देनी पड़े. कभी CBI साहब आ जाते हैं, अबके ED साहब आ गए.

इसे भी पढ़ें- थैंक्स ED, थैंक्स BJP! पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए आखिर क्यों किया धन्यवाद?

हरीश रावत ने ये भी कहा कि अरे भैया, मैं तो उत्थे मेदांता दे नाल दिल्ली में बीमार पड़ा था और आप, बीजेपी, ED का झंडा लेकर मुझे ललकारने लग गए. अब ललकारेंगे, लेकिन हूं तो मैं भी राजपूत ही न! मैं ललकार कैसे सहन कर सकता हूं, इसलिए मैदान-ए-जंग में हूं और यह सोच करके इस बार हूं कि अब कुछ भी हो, इत्थे मरूंगा. बाकी तुहाडी मर्जी जी.