देहरादून. हाल में ही पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है थी कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट या वैकल्पिक व्यवस्था देखें. ऐसे में कुछ नेता और अधिकारी-कर्मचारी अब स्कूटी और साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं. जिसे लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा हताश और बौखलाई हुई…’, अखिलेश यादव ने बोला करारा हमला, कहा- 2027 के चुनाव में इनका पता नहीं चलेगा
हरीश रावत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए राज्य के कुछ नेतागण और कुछ नौकरशाह, स्कूटी और साइकिल के सहारे कार्यालय पहुंच रहे हैं, देखकर अच्छा लगता है. यदि सभी नेतागण और अधिकारी गल्फ संकट के हल होने तक इसी प्रकार स्कूटी और साइकिल का सहारा लेकर कार्यालय पहुंचें तो एक जबरदस्त संदेश पूरे देश में जाएगा.
इसे भी पढ़ें- लव का लफड़ा है! पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
आगे उन्होंने ये भी कहा कि हां यदि 1 दिन के फोटो सेशन के बाद दूसरे दिन नेताजी और अधिकारी जी अपनी गाड़ी या अपने गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यालय पहुंचेंगे या भ्रमण पर जाएंगे तो ईंधन बचत का संदेश फ्लॉप शो सिद्ध हो जाएगा. जोर फोटो सेशन के बजाय वास्तविक अर्थों में तेल और दूसरे तरीके की बचतों को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाना होना चाहिए. सनद रहे जनता सब देख रही है.

