देहरादून. बढ़ती मंहगाई को लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, महंगाई अब केवल एक आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों की रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है. रसोई का बजट बुरी तरह बिगड़ चुका है, बच्चों की पढ़ाई महंगी हो रही है, बिजली और ईंधन के बढ़ते खर्च ने घर चलाना मुश्किल कर दिया है. हर महीने की तनख्वाह तो वही है, लेकिन खर्च लगातार बेलगाम बढ़ते जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- थोड़ी तो शर्म करिए अखिलेश जी…प्रयागराज हत्याकांड को लेकर ओपी राजभर का हमला, जानिए मंत्री ने सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?
यशपाल आर्य ने कहा, मई महीने में थोक महंगाई दर का 9.68% तक पहुंच जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है. खाद्य वस्तुओं से लेकर फ्यूल और पावर तक, हर क्षेत्र में कीमतें आसमान छू रही हैं और इसकी सबसे बड़ी कीमत आम नागरिक चुका रहा है.
इसे भी पढ़ें- डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार के लिए… अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कार्यकर्ताओं को दिया खास मैसेज
आगे यशपाल आर्य ने कहा, भाजपा सरकार के लिए शायद महंगाई सिर्फ एक आंकड़ा हो सकती है, लेकिन देश के मध्यम वर्ग, किसानों और मजदूरों के लिए यह रोज़ का कड़ा संघर्ष है. आज जनता यह पूछ रही है आखिर कब मिलेगी महंगाई से राहत? और कब तक भाजपा सरकार लोगों की जेब पर इसी तरह बोझ डालती रहेगी?

