देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत Automated Driving Test Track के Automation के निर्माण हेतु ₹3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाइलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने हेतु ₹38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी (150 KLD) का निर्माण व साइट विकास हेतु ₹2.73 करोड़ तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

विकास कार्य के लिए करोड़ों की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹2.00 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के लोहारगांव में आन्तरिक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹70.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹42.52 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

READ MORE: देहरादून में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, कांग्रेस ने बनाई रणनीति, गणेश गोदियाल बोले- छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली में छात्र-छात्राओं के व्यायाम हेतु ओपन जिम का निर्माण किए जाने हेतु ₹99.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹59.66 लाख, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक सम्पर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित किए जाने हेतु ₹85.74 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹51.44 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम उच्छैदी नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण हेतु ₹81.43 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹48.85 लाख की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

READ MORE: श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर सौन्दर्यीकरण हेतु ₹75.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹45.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹2.00 करोड़,

विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरि धाम में सेलागाड गांव में इण्टरलॉकिंग टाइल्स के कार्य हेतु ₹19.68 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल व धारी के मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण हेतु ₹87.95 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹52.77 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है।

READ MORE: उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने का रास्ता साफ, UPCL को 1320 MW RTC बिजली खरीदने की मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालन/लम्बित देयकों के भुगतान हेतु ₹75 करोड़ की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।