देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। जहां उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की।

जनहित के मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखण्ड के सभी जिलाध्यक्षों के साथ संगठन निर्माण, आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की।

READ MORE: ‘BJP भगवान के नाम पर राजनीति करती है, फिर भी…’, कुमारी शैलजा ने बोला हमला, कहा- उनके नाक के नीचे मंदिरों में चोरी हो रही है

चुनावों में मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी

बैठक से पूर्व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने के सी वेणुगोपाल जी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की आस्था एवं संस्कृति के प्रतीक चारधाम की पावन प्रतिमा भेंट की। सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनविश्वास के बल पर कांग्रेस आगामी चुनावों में मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

READ MORE: बद्रीनाथ धाम में VIP दर्शन के लिए वसूली करता था प्रमोद नौटियाल, पुजारियों ने कई बार जताई थी आपत्ति

बता दें कि साल 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव का यह दौरा चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी कड़ी में केसी वेणुगोपाल ने सबसे पहले जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक ली। कांग्रेस महासचिव के बाद 17 जुलाई को राहुल गांधी का भी दौरा प्रस्तावित है। जिसको देखकर लग रहा है कि कांग्रेस इस बार देवभूमि में पंजा का झंडा लहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।