रुद्रप्रयाग. केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग और उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे. जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और श्री केदार सभा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने रूद्राभिषेक किया.
इसे भी पढ़ें- नदी निगल गईः महिला के आंखों से सामने गंगा में समाया युवक, तलाश में जुटी SDRF, जानिए कहां से आया था घूमने
दर्शन औऱ पूजा करने के बाद बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया. इस दौरान मंत्री जीतन राम मांझी ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की. साथ ही उन्होंने कहा धाम के दर्शन से वे अभिभूत हुए हैं.

