ऊधमसिंह नगर. जिले में भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने खुद को गोली मारकर जान दे दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामले की जांच की जा रही है. फिहलाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है.
बता दें कि पूरा मामला काशीपुर क्षेत्र का है. जहां प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा नेता दीपक अग्रवाल मैंथा ने अपने घर के गार्डन में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी. भाजपा नेता ने ये कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है.

