PoJK में वर्तमान समय में स्थति बहुत ही ज्यादा गंभीर हो चुका है. वहां की लोकल जनता का गुस्सा प्रदर्शन का उग्र रूप लेते हुए आर-पार के मूड में आ गयी है. आज इस आंदोलन का 29वां दिन है और गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की दमनकारी पब्लिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहा यह प्रदर्शन अब करो या मरो की स्टेज पर पहुंच गया है.

बगावत इस कदर बढ़ गया है कि अब PoJK में भारतीय अमर क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की पंक्तियां पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की गलियों और पहाड़ियों में गूंजने लगी है.

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जनता का धैर्य अब जवाब दे रहा है. यहां के लोगों ने जनरल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को 8 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है. इसके बाद आर-पार की लड़ाई लोगों द्वारा शुरू की जाएगी.

रावलाकोट में हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी. विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ा ही हैरान करने वाले तराने आज कल सुनाई दे रहे हैं. ये तराना है, ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है.’ आपने बिल्कुल ठीक समझा. प्रदर्शनकारियों ने भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की मशहूर कविता सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गाकर पाकिस्तानी सेना और प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली.

इस वक्त पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई जगहों पर पाकिस्तान और पाक सेना के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं.  इनमें रावलकोट, कोटली, झेलम घाटी, ददयाल, हजीरा जैसे इलाके शामिल हैं.

अब इस आंदोलन की कमान संभाल रही संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान सरकार को सीधे शब्दों में 8 जुलाई तक का अल्टीमेटम दे दिया है. साथ में यह भी कहा गया है कि अल्टीमेटम के बाद एक ऐसा जनसैलाब आएगा की पाकिस्तान सरकार के लिए संभालना बहुत ही मुश्किल रहेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m