संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल उमरिया जिले में छात्रावासों की खस्ताहाली और बदहाली देखकर कलेक्टर आईएएस राखी सहाय का गुस्सा फूट पड़ा। औचक निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में अव्यवस्थाओं की पोल खुलने पर कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें: ‘ट्रेन पहुंची, लेकिन एम्बुलेंस आज भी दूर!’ जोबट के तड़वी फलिये में बदहाल रास्ते पर लाचार ग्रामीण

गंदे बिस्तर और जर्जर भवन देखकर भड़कीं कलेक्टर

मानपुर और पाली विकासखंड के मालाचुआ और शाहपुर स्थित आदिवासी छात्रावासों में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। छात्रावासों की दुर्दशा, गंदे बिस्तर और बदहाल भवन को देखकर कलेक्टर राखी सहाय ने ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें: भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव: सोमवार से सड़कों पर उतरेंगी 10 नई PM ई-बसें, 3 नए रूट भी जुड़े

आदिवासी छात्रों के हक पर डाका

आदिवासी जिले में ही आदिवासी छात्र-छात्राओं का शोषण हो रहा है। लंबे समय से जमे छात्रावास अधीक्षक शासकीय राशि का बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। जिलेभर के आदिवासी छात्रावासों से आए दिन घटिया व्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिस पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m