संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक को उड़ाने के बाद कार मौके पर ही पलट गई। हादसे में बाइक सवार राजस्व विभाग का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें: उद्घाटन के दौरान भड़की आग! धर्मपुरी की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में फंसे 150 लोग, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

राजस्व कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, नागपुर में इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के ग्राम लोढ़ा के पास हुआ। हादसे में राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारी कमलेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कमलेश साहू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज नागपुर में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: इतवारा में रातभर चलता रहा गुप्त ऑपरेशन… जब 200 जवानों की पड़ी रेड, तो सामने आया वर्षों पुराना सच!

रेलवे कर्मचारी चला रहा था ऑल्टो कार, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि कार चला रहे आरोपी की पहचान हेमंत नारायण सिंह के रूप में हुई है जो कि रेलवे विभाग में कर्मचारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने सिविल लाइन चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m