अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले में चोरी की एक ऐसी हैरान कर देने वाली और दिलचस्प घटना सामने आई है। चोरी करने आए चोर जब दुकान से कुछ भी नहीं ले जा सके, तो जाते-जाते दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा ही चोरी कर फरार हो गए। मजे की बात यह है कि चोरी की वारदात दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
3 फरवरी महाकाल भस्म आरती: चंदन-रजत चंद्र और मुकुट अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,
मामला कोतमा रोड मेन मार्केट का
दरअसल मामला जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत OPM कोतमा रोड मेन मार्केट का है, जहां वसीम खान की दुकान में बीती रात एक युवक चोरी की नीयत से पहुंचा और गेट की शीट व शटर तोड़ने का अथक प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब वह शटर नहीं तोड़ पाया और अंदर घुसने में नाकाम रहा। चोरी में असफल होने के बाद उसने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर ही हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
आमतौर पर आवाजाही बनी रहती
हैरत की बात यह है कि यह पूरी घटना मेन मार्केट के चालू रोड पर हुई, जहां आमतौर पर आवाजाही बनी रहती है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है। इस चोरी ने न सिर्फ पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए बल्कि चोरों के बढ़ते हौसले भी उजागर कर दिए हैं।

