वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चाचा ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
साथ में रहते थे चाचा-भतीजे
यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अमित केंवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित अपने चाचा कुंदन केंवट के साथ लिंगियाडीह में रहता था।

चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
सोमवार की रात कुंदन ने अपने ही भतीजे अमित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद थाने में किया सरेंडर
घटना के बाद आरोपी कुंदन ने सरकंडा थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

