पवन राय, मंडला। एमपी के मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के खर्रा छापर गांव में एक 40 वर्षीय युवक का खून से सना शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की हत्या उसके ही भतीजे ने जादू-टोना के शक में धारदार हथियार से की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इंद्रलाल पिता मनीराम (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि इंद्रलाल घर से पत्नी से यह कहकर निकला था कि वह भुट्टा लेने जा रहा है, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के भतीजे प्रमोद द्वारा जादू-टोना के संदेह में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m