वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में नदी किनारे संचालित की जा रही अवैध महुआ शराब बनाने की इकाई पर छापेमारी कर पुलिस ने 240 लीटर महुआ शराब, तीन पंप और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

नदी किनारे चल रहा था महुआ शराब का कारोबार
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पोड़ी में नदी किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और संग्रहित की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि आरोपियों ने जमीन में गड्ढे खोदकर प्लास्टिक के ड्रमों में बड़ी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर रखी थी।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 240 लीटर महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण और भंडारण में उपयोग किए जा रहे तीन पंप तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से मिले सनगरियों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

