राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। माता के निधन से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीहोर के पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय काशी बाई का पार्थिव शरीर भोपाल से उनके पैतृक निवास ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके गृह ग्राम जैत (जिला सीहोर) में पूरे पारिवारिक और पारंपरिक सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दुखद समाचार के मिलते ही राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रीमती काशी बाई जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए निवास 9 बी, साकेत नगर भोपाल में प्रातः 11 से 12 बजे तक रहेगा तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु ग्राम जैत के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m