प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे । उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में सपत्निक शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
READ MORE: MP में बीजेपी युवा मोर्चा की 56 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, 7 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री और 2 महामंत्री बनाए गए; अधिकांश पदों पर ABVP नेताओं को मिला स्थान
2 घंटे तक नंदी हॉल में भस्म आरती के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंदिर के गर्भ ग्रह में विधि विधान से पूजन अर्चन किया । पूजन के उपरांत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि बाबा महाकाल कि भस्म आरती से बहुत ही आत्म संतोष मिलता हैं ।
READ MORE: ‘भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है’, पंडोखर सरकार का बड़ा दावा, कहा- आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की खास भूमिका रहेगी
उन्होंने कहा कि यहां बाबा के दर्शन कर देश और विश्व कि शांति कि कामना की हैं, देश ऐसे ही प्रगति करता रहे, सनातन बढ़ता रहे, मानव जाती का कल्याण हो यही भगवान महाकाल से कामना की है।

