भोपाल। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एयरपोर्ट पर उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
केन्द्रीय मंत्री शाह भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास कर परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

