Punjab Desk, अमृतसर. पंजाब भाजपा द्वारा आज चौथे दिन ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा निकाली जा रही है, जो कि तलवंडी साबो से शुरू हुई. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की. शिवराज सिंह चौहान ने तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका और पंजाब की भलाई और नशा मुक्ति की अरदास की. इस मौके पर तरुण चुघ सहित कई अन्य भाजपा नेता उनके साथ मौजूद रहे.
चौथे दिन नशे के विरुद्ध चलाई जा रही इस मुहिम में कई लोगों ने हिस्सा लिया. शिवराज ने यात्रा के शुरुआत में कहा कि पंजाब को अब हर हाल में नशामुक्त बनाना है। इसके लिए अब हर प्रयास किया जाएगा, जिससे इस बुरी लत से युवाओं को दूर रखा जा सके। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। हालात को शांत बनाए रखने के लिए इस दौरान बड़ी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल तैनात थे.
बता दें कि बीते दिन आप और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प की खबर सामने आई थी. आप कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान काले झंडे भी दिखाये थे जिसके बाद माहौल गरमा गया था.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



