हेमंत गुर्जर, बागली। बागली विधानसभा के करोंदिया में 100 वर्षीय बुजुर्ग की अनूठी अंतिम यात्रा देखने को मिली। जाट समाज के बाबूलाल के निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम यात्रा को विशेष रूप से सजाया। नाती-पोते और परिवार के लोग नाचते-गाते हुए शवयात्रा में शामिल हुए। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल को भी विशेष रूप से सजाया गया।

करोंदिया गांव निवासी जाट समाज के बुजुर्ग बाबूलाल ने 100 साल की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद परिजनों और समाजजनों ने उन्हें भावपूर्ण और अनूठे अंदाज में अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के लिए डोल को विशेष रूप से सजाया गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन शामिल हुए। 

इस दौरान नाती-पोते और परिवार के सदस्य नाचते-गाते हुए श्मशान पहुंचे। परिजनों के मुताबिक बाबूलाल जी ने 100 वर्ष का लंबा और पूर्ण जीवन जिया, इसलिए उनके जीवन को यादगार मानते हुए अंतिम विदाई भी विशेष अंदाज में दी गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m