इमरान खान, खडंवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे। किसानों ने अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंपकर विरोध दर्ज कराया। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगों नहीं हुई तो वह जल्द बड़ा आंदोलन करेंगे।
READ MORE: 24 लाख रुपये देखकर बदला ड्राइवर का ईमान, कार और रकम लेकर फरार आरोपी राजस्थान के मंदिरों में टेकता रहा माथा, पुलिस ने ऐसे दबोचा
खंडवा में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। किसानों की मांग थी कि उनका ज्ञापन सीधे कलेक्टर लें। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से ही चर्चा करना चाहते हैं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों के बीच नहीं पहुंचे तो किसानों की नाराजगी बढ़ गई। किसानों ने साफ कर दिया कि वे किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। मामला बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और उनसे चर्चा कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।
READ MORE: फसल तबाही से टूटे किसान ने केन नदी में लगाई छलांग: SDRF के रेस्क्यू टीम ने 3 किलोमीटर दूर ढूंढ निकाला, परिवार में पसरा मातम
इसके बाद किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और ज्ञापन एक कुत्ते को सौंप दिया। किसानों का कहना था कि जब उनकी बात सुनने के लिए अधिकारी तैयार नहीं हैं, तो इसी तरह विरोध दर्ज कराकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यदि प्रशासन के अधिकारियों के पास किसानों की समस्याएं सुनने का समय नहीं है तो आने वाले दिनों में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



