चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां लाखों रुपये की नगदी देखकर एक ड्राइवर की नीयत खराब हो गई। राऊ क्षेत्र में एक ढाबे पर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त से मिले 24 लाख रुपये देखकर ड्राइवर कार और पैसों के साथ फरार हो गया। वारदात के बाद आरोपी राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन करता रहा, लेकिन आखिरकार राऊ पुलिस की सतर्कता से सलाखों के पीछे पहुंच गया।

READ MORE: पौआ ने पिओ घने-घने, बंडा में मर गयो कई जने… शराब कांड पर विवादित गाना, जन्मदिन समारोह का वीडियो सुर्खियों में

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि फरियादी गौरव मित्तल ने 24 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी पीथमपुर में अपनी पुरानी क्रेन बेचकर करीब 27 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। रास्ते में राऊ के पास एक ढाबे पर वे नाश्ता करने रुके, तभी उनका ड्राइवर रोहित कोसे नगदी और कार लेकर रफूचक्कर हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इंदौर में एक फ्लैट में छिपा और फिर चोरी के पैसों से खाटू श्याम, श्री बालाजी और सांवरिया सेठ के दर्शन करने राजस्थान चला गया।

READ MORE: Bhopal Fake Passport Scam: फर्जी पासपोर्ट मामले में STF का बड़ा खुलासा, 2 संदिग्ध हिरासत में; विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी निधि सक्सेना और टीआई राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आजाद नगर से लावारिस कार बरामद की और मुखबिर की सटीक लोकेशन के आधार पर आरोपी रोहित कोसे को इंदौर लौटते ही धर दबोचा। आरोपी के पास से साढ़े 24 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी पैसों की बरामदगी के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कर्मचारी को नौकरी पर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m