उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के लिए 548 सदस्यों और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है. लखनऊ में 30 और 31 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक में संगठन की मजबूती और मिशन-2027 की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

 लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं. यह घोषणा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले की गई है.

कई वरिष्ठ नेताओं को जगह

स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक शामिल हैं. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को भी इसमें स्थान दिया गया है.

राष्ट्रीय संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुँवर बासित अली के नाम हैं.

केंद्रीय मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एस.पी. सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह को शामिल किया गया है. वरिष्ठ नेताओं की सूची में ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी के नाम भी हैं.

विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची

पार्टी ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी बड़ी संख्या में नेताओं को जगह दी है. इसमें अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेन्द्र नागर, राजेश अग्रवाल, राजकुमार चाहर, गौरव भाटिया, बेबी रानी मौर्य, सुरेश खन्ना, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, अरविन्द्र कुमार शर्मा, मनोज पाण्डेय और नन्द गोपाल नन्दी सहित कई नाम शामिल हैं.

सूची में अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, कपिल देव अग्रवाल, गुलाब देवी, सोमेन्द्र तोमर, नरेन्द्र कश्यप, संदीप सिंह, धर्मवीर प्रजापति, जे.पी.एस. राठौर, अरुण सक्सेना, असीम अरुण और अजीत पाल को भी स्थान दिया गया है.

इसके अलावा नितिन अग्रवाल, दिनेश प्रताप सिंह, रविन्द्र जायसवाल, गिरीश चन्द्र यादव, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, दानिश आजाद अंसारी, विजयलक्ष्मी गौतम, दिनेश खटिक, जसवन्त सैनी, बृजेश सिंह, कृष्णपाल सिंह मलिक, बल्देव ओलख, संजय गंगवार, सुरेन्द्र दिलेर और रामकेश निषाद के नाम हैं.

विशेष आमंत्रित सदस्यों में कृष्णा पासवान, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, प्रतिभा शुक्ला, कैलाश राजपूत, सुरेश राही, राकेश राठौर गुरु, रंजनी तिवारी, सतीश शर्मा, मयंकेश्वर सिंह, संजीव कुमार ‘संजय गोंड़’, हंसराज विश्वकर्मा, धर्मपाल सिंह, श्रृति गंगवार, गोपी कृष्ण पाण्डेय और विद्यासागर सोनकर भी शामिल हैं.

इसी सूची में संजय सेठ, सुधांशू त्रिवेदी, नवीन जैन, मिथलेश कुमार कठेरिया, तेजवीर सिंह, सीमा द्विवेदी, दर्शना सिंह, साधना सिंह, संगीता बलवंत बिन्द, आर.पी.एन. सिंह, बाबूराम निषाद, बृज लाल, नीरज शेखर, अरुण गोविल और महेश शर्मा के नाम दर्ज हैं.

अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों में अतुल गर्ग, हेमा मालिनी, अनूप वाल्मीकि, छत्रपाल सिंह गंगवार, अरुण कुमार सागर, मुकेश राजपूत, देवेन्द्र सिंह भोले, अनुराग शर्मा, साक्षी महाराज, आनंद गोंड, विनोद कुमार बिंद, प्रवीण पटेल, जगदंबिका पाल, रवि किशन और शशांक मणि त्रिपाठी शामिल हैं.

सूची में जयपाल व्यस्त, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेन्द्र चौधरी, राम गोपाल अंजान, पवन सिंह चौहान, के.पी. श्रीवास्तव, सुभाष यदुवंश, रजनीकान्त माहेश्वरी, लालजी निर्मल, राम सूरत राजभर, बहोरन लाल मौर्य, श्रीकान्त शर्मा, पुरुषोत्तम खण्डेलवाल और हरीश शाक्य को भी जगह दी गई है.

इसके साथ ही हरी प्रकाश वर्मा, अंजुला माहौर, विपिन वर्मा ‘डेविड’, रामनरेश अग्निहोत्री, राजेश गौतम, गुरू प्रसाद मौर्य, सिद्धार्थनाथ सिंह, नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सुचिस्मिता मौर्या, नीलिमा कटियार, मनीषा अनुरागी, अमित अग्रवाल, मंजू सिवाच, पंकज सिंह, राजीव गुम्बर, देवेन्द्र निम, आकाश सक्सेना, मंजू त्यागी, आशा मौर्य, बम्बा लाल दिवाकर, जया देवी, नीरज बोरा, अशोक कोरी, साकेन्द्र प्रताप वर्मा, सुभाष त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र सिंह, शलभमणि त्रिपाठी, सभा कुंवर कुशवाहा और केतकी सिंह के नाम भी शामिल हैं.

क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

548 सदस्यीय मुख्य कार्यसमिति में पश्चिम, बृज और गोरखपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है. पश्चिम क्षेत्र के बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, शामली, संभल, सहारनपुर, नोएडा, अमरोहा और गाजियाबाद के नेताओं को शामिल किया गया है.

बृज क्षेत्र में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और हाथरस समेत कई जिलों के नेताओं को जगह मिली है. गोरखपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में सदस्य कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं.

मिशन 2027 पर नजर

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित है. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है. पार्टी की इस बैठक को मिशन-2027 के तहत संगठनात्मक रणनीति तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.