UP Board 10th-12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए। 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने टॉप किया। कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई। 10वीं के परिणाम में दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिति रही, जबकि तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता का नाम आया। इसके अलावा, झांसी के ऋषभ साहू और परी वर्मा भी तीसरे स्थान पर रहे।
12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया
वहीं उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शिखा वर्मा ने टॉप किया। वहीं, बरेली की नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा ने दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से जगह बनाई। 12वीं में तीसरे स्थान (UP Board 10th-12th Result 2026) पर सुरभि यादव और पूजा पाल का नाम आया। इस साल के परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, और बोर्ड परीक्षा में सफलता पाने वालों ने अपने परिवारों और विद्यालय का नाम रोशन किया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने परीक्षा परिणाम को लेकर कहा कि वर्ष 2026 की परीक्षाएं 8,033 केंद्रों पर 15 कार्य दिवसों में संपन्न हुईं। मूल्यांकन 254 केंद्रों पर निर्धारित समय में पूर्ण किया गया। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 तथा इंटरमीडिएट का (UP Board 10th-12th Result 2026) 80.38 प्रतिशत रहा। परीक्षाफल केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के परिश्रम और संकल्प का प्रतीक है। जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वे निराश न हों—आगे सुधार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं।
सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है।
READ MORE: UP Board Result 2026: 10वीं,12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (UP Board Result 2026)
UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।
10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें।
फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सब्मिट पर क्लिक करें।
फिर डाउनलोड कर लें।
कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल?
10वीं- 27.32 लाख परीक्षार्थी
12वीं- 27.05 लाख परीक्षार्थी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

