UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं-12वीं का परिणाम (UP Board Result 2026) जारी कर दिया गया है। परिणाम यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज से सभापति डॉ. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से जारी किया। इस बार करीब 50 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हुआ और बोर्ड ने पिछले साल 25 अप्रैल की तुलना में दो दिन पहले नतीजे घोषितकिया। परीक्षार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज की वेबसाइट या फिर upmsp.edu.in ,results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा।

10वीं में कशिश वर्मा ने किया टॉप

10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा ने टॉप किया है। बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रही है। वहीं सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू,परी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

12वीं में सिखा वर्मा ने मारी बाजी

वहीं 12वीं में सिखा वर्मा ने टॉप किया है। जबकि बरेली की नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं 12वीं में सुरभि यादव,पूजा पाल तीसरे स्थान पर काबिज है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने परीक्षा परिणाम को लेकर कहा कि वर्ष 2026 की परीक्षाएं 8,033 केंद्रों पर 15 कार्य दिवसों में संपन्न हुईं। मूल्यांकन 254 केंद्रों पर निर्धारित समय में पूर्ण किया गया। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 तथा इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत रहा। परीक्षाफल केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के परिश्रम और संकल्प का प्रतीक है। जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वे निराश न हों—आगे सुधार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (UP Board Result 2026)

UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।
10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें।
फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सब्मिट पर क्लिक करें।
फिर डाउनलोड कर लें।

कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल?

10वीं- 27.32 लाख परीक्षार्थी

12वीं- 27.05 लाख परीक्षार्थी