लखनऊ। योगी सरकार ने परिवहन अनुभाग-3 ने राज्य के परिवहन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के स्थानांतरण (तबादले) आदेश जारी किए हैं।

26 ARTO इधर से उधर

विशेष सचिव परिवहन के. पी. सिंह द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रशासनिक एवं प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) शाखा के इन सभी अधिकारियों की नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

READ MORE: मौत का कॉलः पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, जानिए कब और कैसे दिया गया खूनी वारदात को अंजाम…

मनोज कुमार मिश्रा भेजे गए गाजियाबाद

सूची के प्रमुख तबादलों में मनोज कुमार मिश्रा को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर, सोमलता यादव को कानपुर देहात से कानपुर नगर, विजय प्रकाश सिंह को मीरजापुर से प्रयागराज, वीरेन्द्र सिंह को पीलीभीत से मीरजापुर, और अंकिता पटेल को बाराबंकी से गाजियाबाद भेजा गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़, मैनपुरी, मेरठ, अलीगढ़, एटा और आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

READ MORE: यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद! करोड़पति होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन ने परिवहन आयुक्त, जिलाधिकारियों और संभागीय परिवहन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

देखें आदेश:-