गाजीपुर। जिले में बदमाशों ने करोड़पति होटल स्वामी आलोक राय के बेटे विनीत की गोलियां बरसाकर उस समय हत्या कऱ दी जब वे होटल से घर के लिए निकले थे। एक वर्ष पहले ही विनीत की शादी हुई थी। 2 माह की बेटी भी है।
नामचीन बदमाश पर हत्या का आरोप
कारोबारी आलोक ने अपने बेटे की हत्या में एक नामचीन बदमाश का नाम लिया है.. जो उससे रंगदारी मांग रहा था। 2024 में भी शंकर ने पैसे न देने पर होटल पर हमला किया था। अब 4 लोगो पर हत्या की FIR हुई है।
इसे भी पढ़ें- सालों बाद ‘मुर्दा’ हुआ जिंदाः 4 साल बाद सरकारी फाइलों में मिली नई जिंदगी, जानिए कैसे ‘निकम्मे’ सिस्टम ने जीते-जगाते इंसान को मारा
बियर लेने के बहाने होटल आए
बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने पहले गेट पर खड़े गार्ड शंभू से 16 बियर मांगी। जिसके बाद गार्ड ने पहले पैसे मांग तो बदमाशों ने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। जिसके बाद गार्ड होटल मैनेजर का फोन लेकर आया, क्यूआर कोड दिखाया और पेमेंट करने को कहा। जिसके बाद बदमाशों ने कहा कि अब 16 नहीं, सिर्फ 8 बियर चाहिए। गार्ड ने एक्स्ट्रा पैसे लगने की बात कही।
इसी दौरान विनीत होटल से बाहर आए और अपनी कार की ओर बढ़ने लगे तभी बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाली और विनीत को घेरकर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने गार्ड को भी मारने के लिए दौड़ाया लेकिन वह जान बचाकर भाग गया। उसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गार्ड ने होटल मालिक को सूचना दी और विनीत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसे पढ़ें- पति, पत्नी और खूनी खेलः हसबेंड ने गला रेतकर बीवी को उतारा मौत के घाट, जानिए जीवनसाथी क्यों बना ‘जल्लाद’
कौन है शंकर पांडेय, जिस पर हुई FIR
पुलिस का दावा हैं की आरोपी शंकर ‘कटरा गैंग’ नाम से गिरोह चलाता है। इस गैंग में कई युवक शामिल हैं, जो लूटपाट, दबंगई और अवैध वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग एक वॉट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित होता है। जब किसी वारदात को अंजाम देना होता है, तो ग्रुप में मैसेज आता है। इसके बाद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

