लखनऊ. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें- हवस की ऐसी भूख! 7 साल की बच्ची के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, दहला देगी दरिंदगी की दास्तां

बता दें कि पूरा मामला बाजार खाला के तकिया चंद अली शाह इलाके का है. जहां रहने वाले मोहम्मद शाहिद का आए दिन पत्नी के साथ विवाद हुआ करता था. घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान गुस्से में शाहिद ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया. जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- सालों बाद ‘मुर्दा’ हुआ जिंदाः 4 साल बाद सरकारी फाइलों में मिली नई जिंदगी, जानिए कैसे ‘निकम्मे’ सिस्टम ने जीते-जगाते इंसान को मारा

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने फरार हुए शाहिद को बिना देरी किए गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है.