लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। लखनऊ में तैनात उप निदेशक पर्यटन विभाग कल्याण सिंह उर्फ़ K.S यादव का कथित घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप
वीडियो में साफ तौर पर रुपए लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद विभागीय कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
READ MORE: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, सरकार पर भड़के यशपाल आर्य, कहा- करोड़ों युवाओं के सपनों के साथ क्रूर मजाक
वीडियो की जांच की मांग तेज हो गई
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की मांग तेज हो गई है और उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंच चुका है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

